आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमल नाथ कमलनाथ के आवास पर हाल ही में एक बैठक हुई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
अब इसे लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, 'जब भी गांधी परिवार आता है तो कांग्रेस के लोग बैठक करते हैं, जब चले जाते हैं तो बैठकें बंद हो जाती है लेकिन अब चुनाव है तो लोगों के बीच जाने की याद आ रही है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कोरोना और बाढ़ में कोई कांग्रेसी नजर आया? जब ओले गिरे तो क्या इन तीन में से कोई भी दिखाई दे रहा था? वे वोटों की फसल काटने आते हैं, जैसे चैतुआ चैत काटने आता है और फिर चला जाता है। ये सब अब लोग समझ रहे हैं।
जनता अब इन सभी बातों को समझती है। जनता ने ये भी देखा कि मुख्यमंत्री ओले गिरे तब हर एक खेत तक पहुंचे थे। कोरोना काल में भी पूरा संगठन एकजुट होकर खड़ा था। गरीबों को राशन बांटने, दवाई बांटने जैसे सभी काम हमारे संगठन ने किए थे।
वहीं कांग्रेस की ओर से 66 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की भीड़ बढ़ाने की योजना है। उन्हें लगता है कि ऐसा करेंगे तो लोग आएंगे, ये लोग पहले भी यही कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बस भीड़ बढ़ाती रहती है। इसलिए कांग्रेस जल्द से जल्द टिकट घोषित करने की बात कर रही है।