मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज नई-नई सौगातें प्रदेश वासियों को दे रहे हैं।
राजधानी भोपाल में रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 6 अक्टूबर को सीएम शिवराज ने ₹53,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का प्रदेश-स्तरीय भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हितग्राहियों और लाड़ली बहनों के खातों में गैस रिफिल योजना की ₹219 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित की।
इस मौके पर बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा, मैंने आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना योजना की 36.62 लाख बहनों को श्रावण मास में गैस सिलेंडर रिफिल ₹450 में उपलब्ध कराने हेतु ₹219 करोड़ की राज्य अनुदान राशि का अंतरण कर दिया है, सभी बहनों को बधाई।