भोपाल: प्रदेश के रीवा एयरपोर्ट के विकास हेतु भूमि के अधिग्रहण के लिये राज्य सरकार 52 करोड़ रुपये और देगी। इससे पहले इस कार्य के लिये 206 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये थे। पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति देने के लिये इस राशि में 52 करोड़ रुपये की वृध्दि कर इसे 258 करोड़ रुपये किया जायेगा जिसके लिये कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि रीवा एयरपोर्ट केंद्र सरकार के विमान पत्तन प्राधिकरण को सौंप दिया गया है परन्तु इसकी हवाई पट्टी के विस्तार हेतु किये जाने वाले भूमि अधिग्रहण हेतु राशि राज्य सरकार को देनी है।