बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) का दीक्षांत समारोह मंगलवार को मिंटो हाल में आयोजित किया गया। समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने की। वहीं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। 

समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021- 22 में पास आउट होने वाले विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल दिए गए। जिसमें 95 को विद्यार्थियों पीएचडी की उपाधी और 28 को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं 96 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि नेशनल लॉ कालेज भोपाल के कुलपति प्रो. एस सूर्य प्रकाश एवं बीयू के कुलपति प्रो. एसके जैन सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।