ये नज़ारा न किसी लोकल ट्रेन का है और न ही किसी पेसेंजर ट्रेन का। यह नज़ारा भोपाल मंडल की शान कही जाने वाली शाने भोपाल एक्सप्रेस का है। जिसके AC कोच में बारिश का पानी तेज़ धार से गिरता नज़र आ रहा है।
भोपाल से दिल्ली जा रही शान ए भोपाल के B4 एसी कोच में गिरते पानी का वीडियो एक यात्री ने बनाया है, जो अब वायरल है।
बात सिर्फ कोच की नहीं बारिश के चलते वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन पर भी हालात बुरे दिखाई दे रहे हैं। बरसात का पानी शेड के बाद भी प्लेटफार्म पर आ रहा है। प्लेटफार्म पर यात्रियों को खड़े होने में भी परेशानी हो रही है।
कुछ समय पहले ही भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन को रीनोवेट किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था। मगर बारिश ने यहाँ सुविधाओं की पोल खोल दी है और जब वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन का ये हाल है, तो फिर और दूसरे स्टेशनों का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।