केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार से प्रदेश में तीन दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वे चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देंगे। गृहमंत्री शनिवार को खजुराहो से होते हुए उज्जैन पहुंचेंगे। उज्जैन में वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही एक रोड शो भी करेंंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को खजुराहो में 26 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करेंगे।  इसके बाद  गृहमंत्री अमित शाह की रीवा और शहडोल क्षेत्र में चुनावी बैठक करने के बाद उज्जैन जाएंगे, जहां वो महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर एक रोड शो करेंंगे।

भाजपा अब तक प्रदेश की 228 सीटों पर नाम घोषित कर चुकी है। विदिशा और गुना सीट पर नाम का ऐलान होना है। वहीं करीब 50 सीटों पर पार्टी को अपनों की ही चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अमित शाह का तीन दिन का प्रदेश प्रवास काफी अहम माना जा रहा है।  

बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में 17 नंवबर को एक ही चरण में मतदान संपन्न कराया जाएगा।  इसके बाद बाकी राज्यों के साथ ही तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश के भी चुनावी नतीजों का एलान किया जाएगा।