प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सोमवार को उज्जैन के महिदपुर पहुंचे। उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों से कान खोलकर सुनने को कहा कि कल परसों आएगा। कर्मचारी चाहे सीनियर हो या जूनियर, मैं पुलिसकर्मियों से कहता हूं कि वे वर्दी का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की चक्की धीरे चलती है लेकिन पीसती बहुत बारीक है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये भी कहा था, कि कहा है कि 'बीजेपी के पास सिर्फ 4 महीने की पुलिस, पैसा और प्रशासन बचा है। प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को अंतिम विदाई देने के लिए तैयार है। हम उन्हें भी भावभीनी विदाई देंगे। 

अब इस लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को करारा जवाब दिया है गृहमंत्री ने कहा है कि अरे कमलनाथ जी मिक्सर का ज़माना आ गया है। बुज़ुर्ग आदमी आप अभी चक्की पे ही अटके हो। अब चक्की के दोनों पाट ही टूट गए हैं।

आप तो मानकर चलो कि आपका कल आने वाला है ही नहीं। आप वही हैं, जो कहते थे अगला 15 अगस्त को झंडा हम फहराएंगे। आप वही हैं, जो कहते थे कि विधायक दल की अगली बैठक हमारी उपचुनाव में CM हाउस में हुई थी। एक भी बात सही नहीं निकली आपकी ये भी नहीं निकलेगी।