इंदौर के शासकीय नवीन लॉ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. फरहत खान की विवादित पुस्तक पर विवाद बढ़ता जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। गृहमंत्री ने इंदौर कमिश्नर को फरहत खान की पुस्तक की जांच कर 24 घंटे में एफआईआर करने के आदेश दिए हैं। 

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने शासकीय नवीन लॉ कॉलेज के प्रोफेसर इंदौर कमिश्नर को डॉ. फरहत खान की किताब की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही दोषी पाए जाने पर 24 घंटे के भीतर FIR दर्ज करने को भी कहा है। गृहमंत्री ने कहा कि वे जिस देश में रहते हैं। जिस देश में उनका अकाउंट है। तब समझ नहीं आता इन्हें इतना जहर कहाँ से मिलता है देश के खिलाफ लिखने के लिए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि इस मामले को लेकर इंदौर में पुलिस से शिकायत की गई थी। शिकायत में लिखा गया था कि किताब में राष्ट्र विरोधी अभियान के तहत हिंदू धर्म और RSS के खिलाफ झूठे तथ्य हैं। ताकि देश में आंतरिक गृहयुद्ध शुरू करके, राष्ट्र की संप्रभुता और आंतरिक सुरक्षा पर हमला कर मुस्लिम छात्रों में हिंदू धर्म के प्रति घृणा की भावना को पैदा की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।