कोरोना संक्रमण के बाद लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए हैं। इस वजह से जिम जाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। वहीं देश भर में जिम वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया इंदौर के स्कीम नंबर 78 में सामने आया है। 

इंदौर में एक होटल मालिक की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना गोल्ड जिम, स्कीम नंबर 78 की बताई जा रही है। जहां होटल वृंदावन के मालिक प्रदीप रघुवंशी की जिम में वर्कआउट के दौरान मौत हो गई। ट्रेडमिल पर चलते समय 55 वर्षीय प्रदीप को हार्ट अटैक आ गया।

उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वह रोजाना दो घंटे जिम में टहलते थे। होटल व्यवसायी के करीबियों के मुताबिक कुछ दिन बाद उसके बेटे की शादी होनी थी। रघुवंशी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी सहयोगियों में से एक थे।