भोपाल: प्रदेश के आईएएस अफसरों को बिना एजेन्सी चार्ज एवं सर्विस चार्ज वाली तीन ट्रेवल एजेन्सियों की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा केंद्र के आदेश पर राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। यह सुविधा सिर्फ एलटीसी यानि लीव ट्रेवल कन्सेशन हेतु ही स्वयं के द्वारा एयर टिकट बुक कराने पर मिलेगी।

इस संबंध मं जारी सर्कुलर में बताया गया है कि मेसर्स बालमेर लेवरी एण्ड कंपनी लिमिटेड, मेसर्स अशोक ट्रेवल्स एण्ड टूर्स तथा इण्डियन रेल्वे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कारपोरेशन से एयर टिकट बुक कराया जा सकेगा। अफसरों से कहा गया है कि वे एलटीसी के तिथि के 21 दिन पूर्व एयर टिकट बुक करायें। किसी ठोस कारण से एयर टिकट कैसिल कराने पर भी कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा।