भोपाल में एक ट्यूशन टीचर की बेरहमी से एक पांच साल की बच्ची का हाथ फ्रेक्चर हो गया। मासूम का कसूर बस इतना था कि वह अपने टीचर को पैरेंट्स की सही स्पेलिंग नहीं बता पाई थी जिसके बाद टीचर आपा खो बैठा।
बच्ची की हालत देख अभिभावकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अभिभावकों ने बताया कि बच्ची घर के ही पास रहने वाले प्रयाग विश्वकर्मा से ट्यूशन पढ़ती थी। उनहोंने अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए बच्ची को ट्यूशन लगवाई थी।
मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। हबीबगंज पुलिस स्टेशन के SHO मनीष राज सिंह ने बताया कि 5-6 साल की बच्ची एक अध्यापक से ट्यूशन पढ़ती थी। बच्ची पैरेट की स्पेलिंग नहीं बता पाई तो अध्यापक ने बच्ची का हाथ मरोड़ा और थप्पड़ मारा। बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है।
🏏 खेल
भोपाल: स्पेलिंग नहीं बता पाई मासूम, ट्यूशन टीचर की मार से हाथ में फ्रैक्चर
बच्ची घर के ही पास रहने वाले प्रयाग विश्वकर्मा से ट्यूशन पढ़ती थी, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया अरेस्ट...