भोपाल: जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियता बोधी भोपाल जीपी सोनी ने पहले चरण मुख्य बांधों के बाद अब द्वितीय केटगरी के 41 बांधों का चयन कर उनका तत्काल निरीक्षण कर उनमें सुधार कार्य करने के ताजा निर्देश सभी मैदानी अधिकारियों को भेजे हैं। इन द्वितीय केटेगरी बांधों का चयन बांध सुरक्षा कानून 2021 के तहत किया गया है।
मैदानी अधिकारियों से निर्देश में कहा गया है कि द्वितीय केटेगरी के इन 41 बांधों में सुधार कार्य किया जाना अति आवश्यक है। इनका शघ्र निरीक्षण कर सुधार कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर उन्हें सक्षम अधिसकारी से स्वीकृत करायें और टेण्डर जारी कर समयावधि में एजेन्सी निर्धारित कर सुधार कार्य करवायें जायें।
सौ साल से भी पुराने हैं बांध :
द्वितीय केटेगरी में शामल किये गये कई बांध सौ साल से भी अधिक पुराने हैं जिनमें यमुना बेसिन ग्वालियर का वर्ष 1877 में बना रायपुर बांध, वर्ष 1908 में बना बीरपुर बांध, वर्ष 1911 में बना नागदा गजौरा बांध, वर्ष 1915 में बना धपोरा बांध,वर्ष 1918 में बना चंदनपाठा बांध, वर्ष 1977 में बना बीरपुर डेम, जबलपुर क्षेत्र में वर्ष 1912 में बना पनागर डेम तथा वर्ष 1916 में अशोकनगर क्षेत्र में बना जामाखेरी डेम भी शामिल है।