भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग अंतर्गत दो निर्माण कार्यों में अनियमितता की जांच हेतु जांच दल गठित किये गये हैं। प्रमुख अभियंता जल संसाधन ने हरसी जल संसाधन संभाग डबरा जिला ग्वालियर के अंतर्गत हरसी नहर की डी-3-ए पर आरसीसी फुट ब्रिज (पुलिया) के निर्माण में पाई गई अनियमितता हेतु  गठित जांच दल में कार्यपालन यंत्री एनके टेकाम एवं सहायक यंत्री अरविन्द नर्रे को नियुक्त किया है और इस दल को इन दलों को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के लिये कहा गया है। अपना प्रतिवेदन मय अभिलेख व फोटोग्राफ के एक सप्ताह में देने के लिये कहा है। 

इसी प्रकार, जल संसाधन संभाग झाबुआ के अंतर्गत बालवासा बैराज के निर्माण में पाई गई अनियमितता की जांच हेतु गठित जांच दल में उप संचालक सुनील गिरवाल एवं सहायक संचालक आरके तामोली नियुक्त किये गये हैं तथा दल को अपनी रिपोर्ट तीन दिन में मय अभिलेख व फोटोग्राफ के साथ सौंपने के लिये कहा गया है।