विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से ठीक पहले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।  इसके साथ ही नवगठित मैहर और पांढुर्ना को मिले पहले एसपी।

आईपीएस सुधीर कुमार अग्रवाल को मैहर की कमान दी गई है।  वही पांढुर्ना में राजेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस कप्तान बनाया गया है। खंडवा का पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह को बनाया गया है।