जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ जिला भोपाल में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा-2023 शनिवार 29 अप्रैल को होगी। परीक्षा भोपाल जिले के 10 केन्द्रों पर होगी। परीक्षा के प्रवेश-पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश-पत्र ऑनलाइन http://navodaya.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र प्राप्त करने में कोई समस्या हो तो दूरभाष 0755-2896325 एवं मोबाइल नंबर 95843-59571 पर सपंर्क किया जा सकता है। https://twitter.com/jdjsbhopal/status/1647934862027030528?s=20

यह रहेगा परीक्षा पैटर्न

एनवीएस कक्षा 6 एडमिशन 2023 परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक के के लिए 01 अंक मिलेंगे। कोई नेगेटिव मार्किग नहीं है। प्रश्न पत्र में 3 खंड कुल 100 अंकों के 80 प्रश्नों वाले होंगे। दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा।