इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में केरल नगर निगम आयुक्त संजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआती तौर पर कहा जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
केरल नगर निगम के कमिश्नर संजीत सिंह कनेडिया थाना क्षेत्र के एक होटल में आए थे, इस दौरान देर रात अपने होटल गए और सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल स्टाफ ने जाकर देखा तो वह अपने बिस्तर पर मृत पाए गए।
इसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक केरल में निगम कमिश्नर के पद पर पदस्थ थे और इंदौर में स्वच्छता में जिस तरह से इंदौर नंबर वन है, ऐसी कौन सी चीज है जो इंदौर से सीखी जा सकती है उसका दौरा करने आए थे।
यहां पर विभिन्न जगहों पर वह ट्रेनिंग के बाद देर रात होटल में आराम करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार सुबह उनके मौत की जानकारी होटल प्रबंधन ने पुलिस को दी। केरल में रहने वाले उनके परिजनों को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।