जुलाई के आगाज के साथ ही प्रदेश में सक्रिय मानसून की रफ़्तार पर ब्रेक लग सकता है। प्रदेश में चल रहा बारिश का दौर जुलाई के पहले दिन शनिवार को तो जारी रह सकता है लेकिन रविवार से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले दो दिन बारिश में कमी हो सकती है, लेकिन 4 जुलाई से  प्रदेश में साइकोनिक सिस्टम एक्टिव होने से फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। हालांकि, यह कितना स्ट्रॉन्ग रहेगा, यह साफ नहीं है। यदि यह स्ट्रॉन्ग हुआ तो प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

अनुमान है कि शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बारिश हो सकती है। सागर संभाग के टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर में भी बारिश की एक्टिविटी रहेगी। प्रदेश के अन्य हिस्सों में कम बारिश हो सकती है।