मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन में विशेष पुलिस स्थापना के महानिदेशक कैलाश मकवाना को छह माह में ही हटा दिया गया। उन्हें पुलिस हाऊसिंग काॅरपोरेशन का चेयरमेन बनाया गया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी को लोकायुक्त संगठन में एडीजी बनाया गया है।

शुक्रवार को जारी आदेश में कैलाश मकवाना समेत चार अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया। केटी वाइफे और साजिद फरीद को भी इधर उधर किया गया। यह भी कहा जा रहा है कि लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता से मतभेद के चलते मकवाना की विदाई हुई।

एडीजी केटी वाइफे को एडीजी कॉपरेटिव फ्रॉड पीएचक्यू बनाया गया है। आईजी नक्सल विरोधी अभियान साजिद फरीद शापू को हटाकर आईजी एसएएफ पीएचक्यू बनाया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।