भोपाल: राज्य के श्रम विभाग ने मप्र में पिछले ग्यारह साल से संचालित अपनी मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार पेंशन योजना 2013 अब बंद कर दी है। इस योजना के तहत राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने का प्रावधान किया गया था।
चूंकि अब केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आ गई है, जिसमें हर मजदूर को 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये प्रति माह तक का पेंशन मिलने का प्रावधान है और इसमें निर्माण श्रमिकों से हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का योगदान लिया जाता है, इसलिये राज्य सरकार ने अपनी पेंशन योजना बंद कर दी है।