MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात किए IAS अधिकारियों के तबादले किए, सुखबीर सिंह को बनाया लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP News: राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए, सुखबीर सिंह की सेवाएं चुनाव आयोग से वापस ले ली गई हैं और उन्हें लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया..!!

MP News: राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सुखबीर सिंह की सेवाएं चुनाव आयोग से वापस ले ली गई हैं और उन्हें लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। संजीव कुमार झा अब राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। वे वर्तमान में ग्वालियर के राजस्व मंडल के सदस्य हैं।

IAS अधिकारियों के तबादले की तैयारी काफी समय से चल रही थी। सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही थी लेकिन अभी तक सिर्फ शॉर्ट लिस्ट ही जारी की गई है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव रघुराज एम.आर. श्रम सचिव होंगे। सचिव सामान्य प्रशासन अनिल सुचारी को महासागर विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

Image

राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता को राजस्व मंडल के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार तथा प्रमुख सचिव राजस्व विवेक कुमार पोरवाल को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सुखवीर सिंह लोक निर्माण विभाग का प्रभार संभालेंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और रघुराज एम.आर. श्रम विभाग के सचिव का प्रभार संभालेंगे, जबकि अपर सचिव खनिज उमाकांत उमराव इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त होंगे। मुकेश चंद्र गुप्ता सचिव मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग को वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर का प्रभार भी अतिरिक्त रूप से दिया गया है।

विवेक कुमार पोरवाल प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुखबीर सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त होंगे। इसी प्रकार उमाकांत उमराव PS खनिज साधन एवं पशुपालन विभाग अब श्रम विभाग के दायित्व से मुक्त होंगे।