धर्मेन्द्र को किशोर कुमार सम्मान देगी MP सरकार


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशक उत्तम सिंह को प्रदान किया जाएगा..!

मप्र सरकार ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एवं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा कर दी है। प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र देओल को किशोर कुमार सम्मान से नवाजा जाएगा, जबकि लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशक उत्तम सिंह को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग के इन राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की सम्मान राशि वर्ष 2022 से दोगुनी कर दी गई है। 

अब राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के तहत पांच लाख की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका प्रदान की जाएगी। बताया जाता है कि इन सम्मानों के लिए चयन समिति की बैठक विगत दिनों मुंबई में आयोजित की गई थी।