मप्र में ओवरऑल 37 इंच बारिश हो चुकी है। यह सीजन की औसत बारिश के बराबर है। वहीं, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 25 जिले ऐसे हैं, जहां औसत से ज्यादा बारिश हो गई है। जबकि सतना, अशोकनगर, रीवा और सीधी जिलों में सबसे कम बारिश हुई है। अब 28 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो 2 अक्टूबर तक रहेगा। ऐसे में बारिश का आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।
आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। नए सिस्टम की एक्टिविटी इंदौर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में रहेगी। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में इसका असर कम रहेगा। यहां हल्की बारिश होती रहेगी, लेकिन भारी बारिश का अनुमान नहीं है।