भोपाल: राजधानी भोपाल में गत 12 जून को सतपुड़ा भवन में आग लगने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से एनआईसी मप्र द्वारा अपना डेटा सेंटर को अस्थाई रुप से बंद कर दिया गया था जिसके कारण सामाजिक न्याय विभाग का विवाह पोर्टल भी डाउन था। लेकिन अब यह विवाह पोर्टल पुन: प्रारंभ हो गया है।
सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त डा. ई. रमेश कुमार ने सभी जिला कलेक्टरों को इसकी सूचना जारी करते हुये कहा है कि जिलों एवं स्थानीय निकायों से प्राप्त अनुरोध पत्रों के आधार पर विवाह पोर्टल को 30 जून 2023 तक के लिये ओपन किया जा रहा है। इसलिये समस्त स्थानीय निकाय विवाह पोर्टल बंद होने की अवधि में हुये विवाह कार्यक्रमों में उपस्थित हितग्राहियों का पंजीयन तथा लाभ की जानकारी एवं 30 जून 2023 मक होने वाले विवाह कार्यक्रम हेतु प्राप्त आवेदनों का पंजीयन विवाह पोर्टल पर करें।