मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक शख्स यहां पर लड़कियों को छेड़ रहा था। जब पुलिस वाले ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस वाले को भी रौब दिखाने लगा। यहां तक कि वह मारपीट पर उतर आया। इसके बाद पुलिस वाले ने बदमाश को सबक भी सिखा दिया।

बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ करने वाला शख़्स जय प्रताप सिंह बघेल जिला कांग्रेस स्लम सेल का शहर उपाध्यक्ष है। पुलिस कांस्टेबल से मारपीट के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना ब्लॉक की है। 

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने धारा 353, 332, 186, 294, 506 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता और शिक्षा-स्वास्थ्य मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस पर सवाल उठाए हैं। सारंग का कहना है, कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा केवल नारा ही है!  छतरपुर में कांग्रेस नेता ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और फिर पुलिसकर्मी द्वारा रोकने पर मारपीट की। कभी कांग्रेस नेता (विधायक) चलती ट्रेन में महिलाओं को छेड़ते हैं, अब तो मारपीट पर भी उतर आये हैं। यही है कांग्रेस का चरित्र!