उज्जैन में रेप की शिकार हुई नाबालिग का उपचार इंदौर के एमटीएच अस्पताल में चल रहा था। अब बालिका पूरी तरह स्वस्थ है। इसके बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक रेप पीड़िता अब पूरी तरह स्वस्थ है। उसके घाव भरने लगे हैं और टांके भी कट चुके हैं, उसे अब किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। अब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह अपने परिवार के पास सतना पहुंच चुकी है।
जब पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उसकी हालत गंभीर थी। इलाज़ के साथ अस्पताल में बालिका के आसपास अच्छा माहौल बनाया गया किया और उसके बाद धीरे-धीरे उसका डर दूर हो गया।
इस मामले को तो पुलिस ने पहले ही सुलझा दिया था, जिसमें आरोपी भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उसके नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित अवैध मकान को भी गिरा दिया गया था।