मध्य प्रदेश में पेशाब कांड के बाद मानवता को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। अब MP के ग्एवालियर से एक शख्स की पिटाई का वीडियो सामने आया है। यहां एक चलती कार में 3-4 लोग सवार थे, तभी एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। शख्स को बेरहमी से पीटा गया और उसके बाल खींचे गए। इतना ही नहीं उससे तलवे तक चाटने को कहा गया।
हिटमैन ने अपना नाम गोलू गुर्जर बताया और कहा कि गोलू गुर्जर कौन है? स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़ित लड़के का गोलू गुर्जर के भाई से विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। मामला ग्वालियर के डबरा का बताया जा रहा है।