प्रदेश में दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। यहाँ तक के पॉश इलाकों में भी बदमाश खुलेआम लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऐसी ही लूट की एक वारदात सामने आई है। जिसका CCTV फुटेज वायरल हो रहा है।

यह वारदात हाइकोर्ट के सामने हुई। फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही युवती का मोबाइल दो बाइक सवार बदमाश आकर झपट ले गए। बदमाशों के अचानक मोबाइल झपटने से युवती खुद को नहीं संभाल पाई और सड़क परगिर गई। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक़ प्रियांशी मोबाइल पर बात करते हुए हाईकोर्ट के सामने से पैदल जा रही थी। तभी बाइक पर दो बदमाश आए और झपट्‌टा मारकर मोबाइल लूटा। युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो चलती बाइक पर उसे हाथ पकड़कर बदमाश ने खींच लिया, जिसमें वह सड़क पर मुंह के बल गिर गई।

पुलिस ने लूट का केस दर्ज  कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमे  एक नाबालिग है और दूसरे आरोपी चेतन के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है।