मोदी-शिवराज विकास के डबल इंजन, राहुल-प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजन


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सुवासरा में बोले सीएम शिवराज, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना..!!

मध्यप्रदेश में आने वाली 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब अपने आखिरी चरण में है।  प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान भी ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, तो वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रदेश में लगातार दौरे कर चुनाव प्रचार कर करहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से कांग्रेस समेत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। सुवासरा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा है, कि कांग्रेस झूठ का इंजन है। पिछली बार 900 वादे किये, उनमें 9 भी पूरे नहीं किये। इनके भ्रम में मत आना अब वो फिर झूठे वादे करने आ गये हैं।

सीएम शिवराज ने कहा, राहुल और प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजन हैं। दोनो भाई बहन एमपी में मनोरंजन करने और झूठ बोलने आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को डबल इंजन की गाड़ी पर, मोदी-मामा की गाड़ी पर ही विश्वास है और इसीलिए मैं निवेदन करने आया हूं मेरी बहनों यह कांग्रेस आ गई तो ना लाडली रहेगी और ना बहना रहेगी। कांग्रेस सब बंद कर देगी। इन कामों को मुझे आगे बढ़ाना है।

इसके लिए मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। हरदीप को आशीर्वाद दीजिए भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दीजिए कमल के फूल को आशीर्वाद दीजिए मोदी जी को आशीर्वाद दीजिए और मामा को भी आशीर्वाद दीजिए।