इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्र की कथा के पहले दिन 10 से अधिक महिलाओं के जेवर और मोबाइल फोन चोरी हो गए। इसके बाद पीड़ित महिलाएं मल्हारगंज थाने पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाओं के पर्स भी गायब हो गए। इस मामले में महिला चोरों के गिरोह पर शक जताया जा रहा है।
महिलाओं को सामान चोरी होने की जानकारी होते ही कथा स्थल पर कुछ देर के लिए कोहराम मच गया। इसे महिला गिरोह का काम बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं की भीड़ मल्हारगंज थाने पर जमा हो गई। महिलाएं वहां अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंची हैं।
गौरतलब है कि शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के दलाल बाग में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया है। जिसके पहले दिन ही चोरों के गिरोह ने 10 से अधिक महिलाओं के चेन, पर्स और मंगलसूत्र चुरा लिए। दो महिला चोरों को भी पीड़ित महिलाओं द्वारा पकड़ लिया और उन्हें लेकर मल्हारगंज थाने पहुंची।