भव्य और अत्याधुनिक होगा MP भाजपा का ऑफिस, जानिए क्या होगा खास?


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय कितना भव्य और हाईटेक होगा..!

मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं भाजपा राजधानी भोपाल में अपना प्रदेश कार्यालय संवारने जा रही है। हाल ही में प्रदेश भाजपा कार्यालय की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय कितना भव्य और हाईटेक होगा। 

पार्टी का यह नया भवन करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। करीब 50 हजार वर्गफीट में आकर ले रहे नए भवन में 11  मंजिलें होंगी। भवन की खास बात यह रहेगी कि इसकी छत पर हेलीकाप्टर भी उतर सकेगा। इसके ग्राउंड फ्लोर पर 1000 क्षमता का ऑडिटोरियम होगा। 

आईटी और सोशल मीडिया टीम के ही फ्लोर पर होंगी तो सभी प्रदेश पदाधिकारियों के लिए अलग कक्ष होने के साथ प्रकोष्ठ और विभागों के लिए अलग व्यवस्था होगी। चुनाव के लिए कंट्रोल - कमांड सेंटर भी तैयार होगा। 

नया भवन का निर्माण भाजपा के पुराने कार्यालय के स्थान पर किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव का मैनेजमेंट बीजेपी अपने नए भवन से ही देखेगी लेकिन चुनाव में समय कम है इसलिए ऐसा होना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है।