MP चुनाव: CM शिवराज ने बांटी मतदाता पर्ची, कांग्रेस उपाध्यक्ष के घर भी पहुंचे


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

भाजपा का ‘मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान’ शुरू, CM शिवराज ने भी बांटी पर्चियां..!

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ‘मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान’ शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत बीजेपी के दिग्गज नेता वोटर्स को मतदान पर्ची बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अभियान के तहत श्यामला हिल्स में मतदाता पर्ची का वितरण किया।

इस मौके पर सीएम शिवराज मतदाता पर्ची लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद गोयल के निवास पर भी पहुंचे। सीएम शिवराज ने इस मुलाकत पर कहा कि पूरा मध्य प्रदेश हमारा परिवार है, गोविंद गोयल भी हमारे परिवार से हैं।

वहीं पर्ची वितरण को लेकर CM शिवराज ने कहा कि हम सम्पर्क कर जनता से आग्रह कर रहे हैं कि मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट अवश्य करें। हम हर घर जा रहे हैं। प्रदेश की समृद्धि के लिए वोट मांग रहे हैं। ताकि मध्य प्रदेश और प्रगति कर सके।