MP Elections Results: ग्वालियर-इंदौर में एकतरफा जीत की ओर BJP


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित होने वाले हैं..!

मध्यप्रदेश चुनाव नतीजों के लिए गिनती लगातार जारी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम मशीन की गिनती की जा रही है। मध्य प्रदेश के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर दिखाई दे रही है।

230 में से 140 पर बीजेपी और 85 पर कांग्रेस आगे चल रही है। बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान 15342 वोटों से आगे चल रहे हैं। ग्वालियर जिले में भाजपा सभी 6 सीटों पर आगए चल रही है। वहीं इंदौर की सभी सीटों पर भी भाजपा का परचम लहराता दिखाई दे रहा है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, जबलपुर पश्चिम से बीजेपी के राकेश सिंह 3086 वोटों से आगे चल रहे हैं।  मऊगंज जिले की मऊगंज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप पटेल कांग्रेस प्रत्याशी सुखेंद्र सिंह बन्ना से 1805 वोटों से आगे हैं।

रीवा जिले की रीवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंत्री राजेंद्र शुक्ल 3262 वोटों से आगे हैं। ग्वालियर विधानसभा से बीजेपी के प्रघुम्न सिंह तोमर 2613 से आगे चल रहे हैं।

दतिया से बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं। नारायण सिंह बीजेपी 374 वोटों से आगे चल रहे हैं। PWD मंत्री गोपाल भार्गव 2212 वोटों से आगे चल रहे हैं। सागर की रहली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव पहले राउंड के बाद 2212 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि नरयावली से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप लारिया 1222 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड की गिनती में सिंगरौली से बीजेपी के रामनिवास साह आगे चल रहे हैं। चितरंगी से बीजेपी की राधा सिंह आगे हैं जबकि देवसर से कांग्रेस के वंशमणि वर्मा आगे चल रहे हैं। श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल आगे चल रहे हैं। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत आगे चल रहे हैं।

सतना सीट से बीजेपी के गणेश सिंह आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की निवास सीट से बीजेपी के फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे हैं। विदिशा की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।

छतरपुर में तीसरे राउंड में भी बीजेपी को लगातार बढ़त

•    छतरपुर सीट से बीजेपी की ललिता यादव 2034 वोट से आगे
•    चंदला सीट से बीजेपी के दिलीप अहिरवार 2714 वोट से आगे
•    राजनगर सीट से बीजेपी के अरविंद पटेरिया 3846 वोट से आगे
•    बड़ामलहरा सीट से कांग्रेस की रामसिया भारती 1417 वोट से आगे
•    महाराजपुर सीट से बीजेपी के कामाख्या प्रताप सिंह 5554 वोट आगे
•    बिजावर सीट से बीजेपी के राजेश शुक्ला 3970 वोट से आगे

रीवा: पांच सीटों पर भाजपा आगे

•    रीवा-  बीजेपी राजेंद्र शुक्ला 5256 वोट से आगे
•    मनगवा - बीजेपी नरेंद्र प्रजापति तीसरे राउंड के बाद 5017 वोट से आगे
•    सिरमौर  कांग्रेस रामगरीब आदिवासी 121 वोट से आगे
•    सेमरिया - कांग्रेस अभय मिश्रा 397 वोट से आगे 
•    त्योंथर -  कांग्रेस रमाशंकर पटेल 1558 वोट से आगे
•    गुढ - बीजेपी नागेंद्र सिंह 1259 वोट से आगे 
•    मऊगंज  - बीजेपी प्रदीप पटेल 5 राउंड के बाद 2299 से आगे
•    देवतलाब - बीजेपी गिरीश गौतम 1690 वोट से आगे

नरसिंहपुर : विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम तीसरा राउंड

•    गोटेगांव- महेंद्र नागेश, भाजपा, 10,000 मतों से आगे
•    नरसिंहपुर- प्रहलाद पटेल, भाजपा, 5000 मतों से आगे
•    तेंदूखेड़ा - संजय शर्मा, कांग्रेस, 4316 मतों से आगे
•    गाडरवारा-  उदयप्रताप सिंह, भाजपा, 12000 मतों से आगे

सीहोर : पहले राउंड की मतगणना की स्थिति

•    बुधनी विधानसभा- सीएम शिवराज 3023 वोट से आगे
•    आष्टा विधानसभा - कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह 241 वोट से आगे
•    इछावर विधानसभा - कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल 542 से आगे
•    सीहोर विधानसभा- भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय 1200 से आगे

रायसेन: जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पहले राउंड की गिनती पूरी।

•    साँची से 2800 वोट से बीजेपी के डॉ प्रभुराम चौधरी आगे, कांग्रेस के डॉ जीसी गौतम पीछे
•    भोजपुर से 4500 वोट से बीजेपी के सुरेंद्र पटवा आगे, कांग्रेस के राजकुमार पटेल पीछे
•    उदयपुरा से 832 वोट से बीजेपी के नरेद्र शिवाजी पटेल आगे, कांग्रेस के देवेंद्र सिंह पटेल पीछे
•    सिलवानी से कांग्रेस के देवेंद्र पटेल 538 वोट से आगे, बीजेपी के रामपाल सिंह राजपूत पीछे

खरगोन: पहले चरण की मतगणना के बाद स्थिति

•    खरगोन- भाजपा 421 वोटों से आगे
•    कसरावद -  भाजपा 921 वोट से आगे
•    भगवानपुरा- कांग्रेस 2531 वोट से आगे
•    महेश्वर-  कांग्रेस 2500 वोट से आगे
•    बड़वाह - भाजपा 409 वोट से आगे
•    भीकनगांव- भाजपा 347 वोट से आगे

मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित होने वाले हैं। 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। 2018 से 2020 के बीच डेढ़ साल को छोड़कर पिछले दो दशकों से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है।