MP News :सोम ग्रुप पर IT रेड, 5 राज्यों में 50 ठिकानों पर छापेमारी


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

मंगलवार सुबह सोम ग्रुप के भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई..!

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आईटी ने शराब के कारोबार से जुड़े सोम ग्रुप पर छापा मारा है। आयकर विभाग 5 राज्यों में सोम ग्रुप के 50 ठिकानों की तलाशी ले रहा है। मंगलवार सुबह सोम ग्रुप के भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई।

आयकर विभाग ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक और बेंगलुरु में भी कार्रवाई की है। केंद्रीय पुलिस बल के साथ आईटी टीम सुबह छह बजे एक साथ सभी ठिकानों पर पहुंची। इस ऑपरेशन में रायपुर, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के अधिकारी भी शामिल हैं।

चुनाव माहौल के बीच इस रेड के पीछे राजनीतिक कारण भी माने जा रहे हैं। प्रदेश में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के सक्रियता को लेकर और कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस पहले ही केंद्र सरकार पर हमलावर है।