MP Results: भोपाल में चार सीट पर BJP, तीन पर कांग्रेस आगे


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

विधानसभा की 230 सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू..!

मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में BJP और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर दिख रही है। भाजपा 95 और कांग्रेस भी 70 सीटों पर आगे है। अभी पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके बाद EVM के वोट की काउंटिंग होगी।

राजधानी भोपाल की बात करें तो कुल 7 विधानसभा सीटों वोटों की गिनती में भाजपा उम्मीदवार गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, नरेला से विश्वास सारंग, हुजूर रामेश्वर शर्मा और बैरसिया से विष्णु खत्री आगे चल रहे हैं। भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद और दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा आगे चल रहे हैं। डाक मतपत्रों की गिनती के साथ ही ईवीएम से गिनती शुरू हो गई है।

बुधनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , छिंदवाड़ा में  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आगे चल रहे हैं। राघोगढ़ से कांग्रेस के जयवर्धन सिंह आगे चल रहे हैं वहीं इंदौर 1 से कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं।  

इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। रिजल्ट के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक करियर का फैसला भी आएगा। इस बार भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा सामने नहीं रखा है। कांग्रेस ने भी चेहरा घोषित नहीं किया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अघोषित तौर पर चेहरा माना जा रहा है।