Bhopal News: जनता की सुरक्षा और देश सेवा के लिए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हर साल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाता है।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर दिल्ली में मध्यप्रदेश कैडर के पुलिस अधिकारियों को अवार्ड मिलेगा। इनमें 4 पुलिस अफसर को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।  

मध्य प्रदेश से मकरंद देउस्कर,आईजी हिमानी खन्ना,आईजी वीर विक्रम सिंह सेंगर, इंस्पेक्टर नवाब खान को प्रेसिडेंट मेडल विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित होंगे। वहीं सुनील कुमार गर्ग वार्डन सिविल डिफेंस मध्य प्रदेश को भी सम्मानित किया जाएगा। 

Image

सराहनीय कार्यों के लिए आईजी रुचि वर्धन मिश्रा, डीआईजी वीरेंद्र कुमार सिंह, एआईजी विक्रांत मोराव, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, एआईजी विनय प्रकाश पॉल, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर मनोज वैश्य सहित कई अधिकारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे।