इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग के बीच मध्यप्रदेश कैडर के IAS नियाज खान ने अरब देशो की आलोचना करते हुए हिन्दुओं की तारीफ़ की है। साथ ही मुस्लिम समुदाय को नसीहत देते हुए लिखा कि 2 अरब मुस्लिम और 57 देश निर्दोष फिलिस्तीनियों को नहीं बचा पाए, तो अरब वाले हमें क्या बचाएंगे?
IAS नियाज खान ने शनिवार सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- मैंने बचपन से सुना था कि मुस्लिम कौम बहादुर होती है और ईमान की ताकत उसे फौलादी बनाती है। आज निर्दोष फिलीस्तीनियों की रोज हत्या हो रही है, पर धनी अरब देश अपने सुख में मस्त हैं। मेरे आदर्श अरब के मुस्लिम नहीं, हिंदू हैं। हिंदुओं से करुणामयी कोई नहीं है।
लोक निर्माण विभाग के उप सचिव नियाज खान ने सवाल करते हुए लिखा कि 2 अरब मुस्लिम और 57 देश कहां हैं? मेरे आदर्श अरब के मुस्लिम नहीं, हजारों लाखों बहादुर हिंदू हैं।' उन्होंने कहा, 'भारत के मुस्लिम इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध से एक चीज सीख सकते हैं। 2 अरब मुस्लिम और 57 देश निर्दोष फिलिस्तीनियों को नहीं बचा पाए, तो अरब वाले हमें क्या बचाएंगे? हमारे सबसे बड़े दोस्त हिंदू भाई ही हैं, हमें अरब और पाकिस्तान से क्या लेना।'
इधर इजराइल और हमास के बीच जारी जंग शनिवार को 22वें दिन में पहुंच गई। बीच इजराइली सेना (IDF) ने फिर टैंकों के साथ गाजा पट्टी में घुसकर हमास के ठिकानों को निशाना बनाया। हमास और इजरायल जंग में दोनों पक्षों सेके अब तक 8,700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।