मध्यप्रदेश में पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर शुरु हुआ विवाद गहराता ही जा रहा है। मामले को लेकर प्रदेश भर में विरोध जारी है। मामले को लेकर न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। 

हाल ही में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने भी MP  में का बा गाकर मामले पर विरोध जताया है। अब गायिका नेहा इसी की अगली कड़ी के रूप में जल्द ही MP  में का बा पार्ट 2 लाने वाली हैं।

गाना जारी करने वाली उत्तर प्रदेश की लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ की एंट्री के बाद मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है। इससे पहले नेहा सिंह राठौर ने सीधी यूरिन केस को लेकर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विवादित पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों में उनके खिलाफ FIR  दर्ज की गई थी।

नेहा सिंह राठौड़ अब MP के पटवारी परीक्षा घोटाले और विरोध को देखते हुए आने वाले दिनों में एक और गाना रिलीज करने जा रही है, जो एमपी में का बा का भाग दो होगा।

नेहा सिंह राठौड़ ने कहा कि इस गाने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश से बहुत प्यार मिला। प्यार तो मिला ही, उनके साथ FIR भी मिलीं और अलग-अलग जगहों से FIR मिलीं। नेहा ने कहा कि ये प्यार जारी रहना चाहिए, अब दूसरा पार्ट भी जल्द आ रहा है। नेहा का कहना था, कि सिर्फ पटवारी ही नहीं, मध्य प्रदेश में कई घोटाले हुए हैं जिन पर गाना बनाया जा सकता है। घोटाला हो तो गाना एक हो जाता है। अब घोटाले तो बहुत हैं और उनके प्रकार भी अलग-अलग हैं।

आपको बता दें, कि सीधे यूरिन केस पर कमेंट करने के बाद के बाद नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ करीब 4 मामले दर्ज किए गए हैं। नेहा के खिलाफ सबसे पहले भोपाल के हबीबगंज थाने में मामला दर्ज किया गया, इसके बाद इंदौर, राजगढ़ और छतरपुर में भी मामला दर्ज किया गया। नेहा ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद उन्हें यूपी से ज्यादा मध्य प्रदेश जाना पड़ रहा है।