भोपाल: राज्य सरकार रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर एक हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज उठाया। इस कर्ज की अदायगी 16 साल बाद की जायेगी और इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा।
वर्तमान वित्त वर्ष में यह तीसरा कर्ज होगा जोकि बाजार से लिया जायेगा। इससे पहले 26 मई 2023 एवं 9 जून 2023 की सूचना से क्रमश: को 2 हजार करोड़ एवं 4 हजार करोड़ रुपये का कर्ज उठाया गया था। राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार 3 लाख 31 हजार 651 करोड़ 7 लाख रुपये हो गया है।