नामांकन पत्र अनहोल्ड, पटवा-अजय सिंह के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

विस चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने ली राहत की सांस, आयोग ने आपत्तियां खारिज की..!!

मप्र के दो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में दो बड़े उम्मीदवारों की राह में आई नामांकन पत्र पर आपत्ति की बाधा आज दूर हो गई है। भोजपुर से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पटवा और चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के नामांकन पत्र पर दर्ज कराई गई आपत्तियां आज खारिज की दी गई। भाजपा के खरगापुर उम्मीदवार राहुल लोधी के नामांकन पर आपत्ति का फैसला आना बाकी है। 

उल्लेखनीय है कि करीब दस साल पहले कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल का नामांकन विदिशा लोकसभा क्षेत्र से खारिज होने के बाद भाजपा के लिये वाकओवर की स्थिति बन गई थी, लिहाजा इस बार भोजपुर व चुरहट को लेकर दोनों दलों में कई तरह की आशंकाएं थीं। 

इधर चुनाव प्रचार के सिलसिले में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान विंध्य के अनूपपुर, डिंडौरी के अलावा सिवनी के विस क्षेत्रों के दौरे पर हैं तो कमलनाथ कांग्रेस के लिये नरसिंहपुर व सागर में चुनाव सभा ले रहे हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में मोर्चा संभाला और कांग्रेस पर किसानों से वादाखिलाफी के आरोप लगाए।

यह था मामला

सुरेंद्र पटवा ने छुपाए मुकदमे : भोजपुर से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा का भी फॉर्म होल्ड पर इसलिए रखा गया था। क्योंकि उनके खिलाफ कांग्रेस कैंडिडेट राजकुमार पटेल ने मुकदमें छुपाने का आरोप लगाया था।

अजय सिंह व अचल संपत्ति: चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के खिलाफ भाजपा के कैंडिडेट शरदेंदु तिवारी ने शिकायत की थी कि उन्होंने खुद की और अपनी पत्नी की अचल संपत्ति के बारे में गलत जानकारी दी है।

हाई कोर्ट ने शून्य की थी विधायकी
खरगापुर से मौजूदा भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी की साल 2022 में हाईकोर्ट ने विधायकी रद्द कर दी थी। उन पर प्राइवेट ठेका कंपनी से पार्टनरशिप करने का आरोप था हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कंडीशनल स्टे दिया गया था। उनके नामांकन भरने के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने उनका नामांकन होल्ड पर डाल दिया था इस मामला पर अभी फैसला आना बाकी है।