भोपाल: राज्य सरकार की सीखो कमाओ योजना को अब निर्माण श्रमिकों और उनकी संतानों के लिये भी लागू किया गया है। इस योजना का लाभ उन निर्माण श्रमिकों को मिलेगा जोकि श्रम विभाग के अंतर्गत गठित मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हैं। इस योजना के तहत प्रशिक्षण के दौरान 8 से 10 हजार रुपये प्रति माह स्टायपेंड का भुगतान कर्मकार मंडल करेगा। संतानों का न्यूनतम 12 वी पास अथवा आईटीआई उत्तीर्ण होना जरुरी होगा और आयु सीमा 18 से 29 वर्ष होने पर ही लाभ मिलेगा।
🏏 खेल
सीखो कमाओ योजना का लाभ अब निर्माण श्रमिकों को भी मिलेगा
इस योजना के तहत प्रशिक्षण के दौरान 8 से 10 हजार रुपये प्रति माह स्टायपेंड का भुगतान कर्मकार मंडल करेगा..!