भोपाल: प्रदेश के मीसाबंदी जिन्हें लोकतंत्र सेनानी भी कहा जाता है, अब नई दिल्ली में स्थित मप्र सरकार के मप्र भवन एवं मध्यांचल भवन में एक कैलेण्डर वर्ष में 30 दिन तक नि:शुल्क ठहर सकेंगे और इससे अधिक दिन रुकने पर उन्हें निर्धारित किराये का भुगतान करना होगा। इसके लिये राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने नियमों में प्रावधान कर दिया है।