कर्नाटक की कठिन लड़ाई के लिए भाजपा व कांग्रेस हाईकमान ने अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दी है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक विस चुनाव के लिए प्रचार करने गए हैं उन्होंने वहां की सभाओं में 'मोदी है तो मुमकिन है' के साथ भाषण शुरू किए हैं। वहीं मप्र में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को वादा खिलाफ बताते हुए किसानों का कर्जा माफ नहीं करने और बेरोजगारों को चार हजार रु. भत्ता नहीं देने का आरोप लगाया है।
चौहान ने कांग्रेस ने कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खड़गे को बलि का बकरा बताया और कहा कि यहां दो कांग्रेस हैं। उधर पड़ोसी छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल व पूर्व सीएम रमन सिंह भी कर्नाटक पहुंचे हैं। हालांकि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव से दूर रखा है। वे स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर हैं। शिवराज आज सुबह भोपाल में पौधारोपण के बाद कर्नाटक के दौरे पर रवाना हुए हैं।
आज सीएम शिवराज कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। रामदुर्ग विधानसभा से प्रत्याशी चिक्कारेवन्ना के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया तो करेंगे तो वहीं गोकक सीट से प्रत्याशी रमेश जारकीहोली के पक्ष में जनता को साधने की कोशिश की। इसमें प्रचार में हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी निखिल कट्टी के पक्ष में जनसभा भी शामिल है। जहां प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पहले ही पहुंच चुके हैं।