मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से वायरल हुए वीडियो को लेकर सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। युवक के गले में कुत्ते की तरह पट्टा बाँध उसके साथ मारपीट करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है और तीनों अपराधियों के घर पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।
मुख्यामंत्री के निर्देश पर वीडियो में दिख रहे अपराधियों पर अब एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। यह ही बताया जा रहा है कि तीनों अपराधियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी कुछ देर में की जा सकती है।
इससे पहले प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंसान के गले में पट्टा डालकर जानवरों की तरह व्यवहार करना मानवता के खिलाफ है। उन्होंने बताया ने कि 6 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, उन पर NSA भी लग गया, अब आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा।
गृहमंत्री के निर्देश के बाद आरोपियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण चिन्हांकित कर लिए गए हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध रासुका में कार्यवाही की जा रही है। संबंधित टीआई को हटा दिया गया है।