भोपाल: राज्य के वन विभाग ने केन घडिय़ाल अभयारण्य के अंतर्गत गुमानगंज से कुड़ई नहर तक 1502 मीटर लंबाई में 0.9012 हैक्टेयर वन भूमि में मप्र ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण पन्ना को मार्ग उन्नयन/निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है।
अनुमति के साथ शर्त रखी गई है कि मार्ग उन्नयन/निर्माण के दौरान वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पडऩे दिया जायेगा। यह मार्ग उन्नयन/निर्माण ग्रामीणों को आवागमन एवं स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दृष्टि से किया जायेगा। अब अंतिम स्वीकृति के लिये यह प्रकरण राष्ट्रीय वन्य प्राणी बोर्ड के पास जायेगा।