मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई और प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे में की प्रारंभिक वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना चोरहटा थाना के उमरी गांव की है। उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को ट्रेनिंग देता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रात करीब 11:30 पायलट कैप्टन विमल कुमार, ट्रेनी सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरी उमरी गांव के पास बने मंदिर के गुंबज से टकरा गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ और प्लेन का मलबा चारों और बिखर गया।
हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पायलट गंभीर रूप से घायल है। जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए।