प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 अक्टूबर को एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी चित्रकूट में नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.45 पर दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। यहां से वह चित्रकूट के लिए हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होंगे और  1.40 मिनट पर मोदी चित्रकूट पहुंचेंगे।

वे एक बजकर 45 मिनट पर रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे। पीएम मोदी श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय में पुस्तकालय भी पहुंचेंगे। इसके बाद जानकीकुंड अस्पताल परिसर में नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे।