प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अक्टूबर में एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। पीएम मोदी का यह प्रवास मध्यप्रदेश के छतरपुर में होगा। इस दौरान पीएम मोदी छतरपुर में कैन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वह छतरपुर के स्टेडियम में एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

आईजी और कमिश्नर ने पीएम के दौरे के लिए चिन्हित सभा स्थलों का दौरा किया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक इंदौर, भोपाल, रीवा, शहडोल, उज्जैन, श्योपुर, खरगोन, रतलाम, होशंगाबाद, चिरी, जबलपुर, धार, विदिशा, छतरपुर, मंदसौर, झाबुआ, छिंदवाड़ा, राजगढ़, टेक्नपुर, अमरकंटक, महू, सीहोर और खंडवा का दौरा कर चुके हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर इलाकों का पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा दौरा किया है।