पहली कैबिनेट में नहीं बांटे गए पोर्टफोलियो, मिशन 2024 पर रहा फोकस


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहली विस्तारित कैबिनेट बैठक मंगलवार को संपन्न..!!

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहली विस्तारित कैबिनेट बैठक मंगलवार को हुई। पहली बैठक में मंत्रियों को पोर्टफोलियो नहीं बांटे गए। कैबिनेट सौजन्य मेल-मिलाप और भेंट पर केंद्रित रही और इसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर फोकस रहा।

बैठक में  CM मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा की। साथ ही बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अगले 6 महीने के लिए कामकाज की तय गाइडलाइन की मंत्रियों को जानकारी दी गई। जन कल्याण योजनाओं और संकल्प पत्र के मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई।

बैठक में  नए विधायकों को काम करने के तरीकों की जानकारी भी दी गई। साथ ही वरिष्ठ और अनुभवी मंत्रियों ने नए मंत्रियों को आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कैबिनेट में मुख्यतः आने वाले लोकसभा चुनाव और जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।

यह डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की दूसरी बैठक थी। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने दोनों डिप्टी CM जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के साथ पहली कैबिनेट मीटिंग की थी। अब नए मंत्रिमंडल के साथ यह पहली बैठक थी।