मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव बस कुछ ही महीने दूर हैं। इस चुनावी साल में शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लगातार घोषणाएं कर रही है। साथ ही चुनावी साल में सत्ताधारी बीजेपी की ओर से विकास पर्व मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज हर दिन किसी न किसी जिले के विकास पर्व कार्यक्रम में शामिल हो प्रदेश वासियों को सौगातें दे रहे हैं।
सोमवार 7 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान नीमच जिले में आयोजित विकास पर्व एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम शिवराज ने नीमच में विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
नीमच में सीएम शिवराज सिंह चौहान 13 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जबकि 11 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। नीमच में आयोजित महिला सम्मेलन एवं विकास पर्व कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज 1 हजार 245 करोड़ रुपये की लागत की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 36 करोड़ 76 लाख रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण कर स्थानीय लोगों को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने 1345 हितग्राहियों को भूमि स्वामित्व पत्र भी सौंपें।
इन कार्यों का भूमिपूजन
- रामपुरा मनसा वृहद सूक्ष्म दबाव लिफ्ट सिंचाई योजना, लागत 1208.89 करोड़.
- भादवामाता कॉरिडोर, लागत 10 करोड़ रुपए।
- मानसा में एक्सीलेंस स्कूल, स्टेडियम का निर्माण, लागत 2.12 करोड़।
- आंतरी माताजी से आंतरी खेड़ा सड़क का निर्माण, लागत 2.35 करोड़।
- बड़कू से केशरपुरा सड़क का निर्माण, लागत 1.16 करोड़.
- खोटा पिपलिया से देवारी सौम्या मार्ग का निर्माण, लागत 1.45 करोड़।
- सोंदी से बुरावन मार्ग का निर्माण, लागत 1.35 करोड़।
-तलाल से बचखेड़ी मार्ग का निर्माण, लागत 1.13 करोड़।
- पिपल्या सिंघाड़िया से डोरियाखेड़ी मार्ग का निर्माण, लागत 1.76 करोड़।
- मनसा पद्दा कंजार्डा रोड से कंजार्डा बायपास रोड, लागत 4.4 करोड़।
- अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पेयजल आवर्धन योजना मानसा, परिव्यय 7.15 करोड़।
- अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत रामपुरा पेयजल आवर्धन योजना, लागत 2.61 करोड़।
- 1.05 करोड़ की लागत से कायाकल्प योजना के तहत सीसी रोड एवं डामरीकरण कार्य।
इन विकास कार्यों का लोकार्पण
-रामपुरा रिंग बैंड सुरक्षा कार्य, लागत 14.18 करोड़ रुपये।
- मनसा रामपुरा रोड से जयसिंह टांडा मार्ग, लागत 1.78 करोड़।
- मोया भादवा मार्ग, लागत 2.56 करोड़।
- चौकड़ी से जरानेश्वर महादेव मार्ग, लागत 3.36 करोड़।
-नलवा कुंडला मार्ग से धानी मार्ग, लागत 2.62 करोड़।
- नलवा से ढाणी रोड, लागत 3.25 करोड़।
1.29 करोड़ की लागत से जिला पंचायत भवन, मानसा का निर्माण। शासकीय रामचन्द्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनसा जिला नीमच में 06 नवीन कक्षों का निर्माण, लागत 3.53 करोड़।
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसा, जिला नीमच में ब्लॉक स्वास्थ्य इकाई का निर्माण, 0.50 करोड़।
- भाटखेड़ी से जमुनिया, लासुरमार्ग तक चेनेज कार्य, लागत 0.52 करोड़।
- चपलाना से बड़कुवा सड़क, लागत 3.17 करोड़।