कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में 'जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। पार्टी का दावा है कि रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। 

ये पहली बार है जब गांधी परिवार का कोई व्यक्ति सिंधिया के गढ़ में ताल  ठोंकने जा रहा है। अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ जब गांधी परिवार के किसी सदस्य ने  सिंधिया के गढ़ में आकर उन्हें सीधी चुनौती दी हो। 

प्रियंका अपने प्रवास की शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ करेंगी । वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं और राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटों में से ग्वालियर चंबल अंचल में विधानसभा की 34 सीट हैं। ग्वालियर कांग्रेस के लिहाज से प्रदेश के बेहद अहम क्षेत्रों में से एक है।